Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR -उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 22, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR

जिला सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक आहूत की गई । बैठक में धान अधिप्राप्ति, डोर स्टेप डिलीवरी, ऑफलाइन ई-पॉश मशीन को ऑनलाइन मोड में परिवर्तित करना, धोती साड़ी वितरण योजना, झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, GIS मैपिंग, आधार सीडिंग व गोदाम निर्माण की समीक्षा की गई । धान अधिप्राप्ति योजना की समीक्षा के क्रम में धान अधिप्राप्ति केन्द्र रूपुशकुण्डी, पश्चिम बादिया, जयपुरा, कोवाली, पोटका एवं बांगुड़दा लैम्प्स में लक्ष्य से अधिक मात्रा में धान का क्रय किया गया है । अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला को उक्त लैम्प्स के 10-10 बड़े किसान जिनके द्वारा अधिक मात्रा में धान बेचा गया है, का जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं जांच हेतु संबंधित अंचल अधिकारी से भूमि संबंधी कागजात प्राप्त कर सत्यापन का कार्य करने का निर्देश दिया गया । साथ ही अन्य लैम्प्स द्वारा भी लक्ष्य के अनुसार धान क्रय करने एवं किसानों को ससमय भुगतान करने का निदेश दिया गया । साथ ही लाभुकों को समय पर खाद्यान्न प्राप्त हो इसके लिए सप्लाई चेन मैनेजमेन्ट को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया ।

बैठक में दिए गए अन्य दिशा-निर्देश निम्नवत हैं-

1. गुड़ाबान्दा प्रखण्ड के 13 डीलरों के ई-पॉश मशीन को ऑनलाइन में परिवर्तित करने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी/विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को विभाग से पत्राचार का निर्देश दिया गया ।

2. धोती साड़ी वितरण योजना- वित्तीय वर्ष 2014-15 से संबंधित सोना-सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अन्तर्गत पोटका प्रखण्ड में 32,500/-, घाटशिला प्रखण्ड में 30,960/-, चाकुलिया प्रखण्ड में 75,390/- एवं जमशेदपुर प्रखण्ड में 1,25,110/- रूपये की वसूली अबतक नहीं की गई है एवं यह राशि अबतक लम्बित पड़ी हुई है । जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिन कर्मियों द्वारा अबतक राशि जमा नहीं किया गया है वैसे कर्मियों का विस्तृत विवरणी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से अविलम्ब प्राप्त कर राशि जमा करने हेतु सूचित करना सुनिश्चित करेंगे ।

3. झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत किये गये कार्य को संतोषजनक पाया गया । उपायुक्त द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जमशेदपुर को निदेश दिया गया कि इस योजना के प्रारम्भ होने से लेकर लाभुकों को पी0एच0 या अन्त्योदय कार्ड में हस्तान्तरित करने से संबंधित सभी क्रियाकलापों का विस्तृत विवरणी तैयार करें ताकि विभाग को भेजा जा सके।

4. GIS मैंपिंग- सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि अपने-अपने प्रखण्ड/क्षेत्रों में शेष बचे जन वितरण प्रणाली दुकानों का 3 दिनों के अंदर GIS मैपिंग का कार्य सुनिश्चित करें ।

5. आधार सिडिंग का कार्य संतोषजनक पाया गया । सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर छूटे हुए सभी लाभुकों का आधार सीडिंग करवाना सुनिश्चित करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें । वहीं जिन छूटे हुए लाभुकों के द्वारा आधार सीडिंग हेतु आधार की प्रति जमा नहीं किया जा रहा है उनका नाम राशन कार्ड से जांचोपरान्त हटाने का निर्देश दिया गया । प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके प्रखण्ड में अवस्थित पीटीजी परिवारों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग नहीं हो पाने के कारण लम्बित दिख रहा है । सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि कैम्प लगवाकर इन परिवारों के सभी सदस्यों का शत प्रतिशत आधार बनायें एवं राशन कार्ड में इसका सीडिंग शत प्रतिशत अविलम्ब कराना सुनिश्चित करें ।

6. गोदाम निर्माण की समीक्षा- बहरागोड़ा प्रखण्ड एवं गुड़ाबान्दा प्रखण्ड के ज्वालकाटा में निर्माणाधीन गोदाम का कार्य प्रगति पर है । पटमदा प्रखण्ड में निर्माणाधीन गोदाम का कार्य संवेदक द्वारा पूर्ण नहीं किया जा रहा है । कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमण्डल को निदेश दिया गया कि संवेदक को कार्य पूर्ण करने हेतु अंतिम रूप से सूचित किया जाय । इसके बावजूद भी संवेदक द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करें । डुमरिया प्रखण्ड एवं गुड़ाबान्दा प्रखण्ड परिसर में निर्माणाधीन गोदाम हेतु कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमण्डल को निदेश दिया गया कि विभाग से आवंटन की मांग करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें ।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री अशोक तिवारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सभी पणन पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.