
जमशेदपुर – गदडा पंचायत के राहरगोड़ा में सरहुल बाहा पूजा गांव के ग्रामप्रधान गोरा माझी और नायके गुना हेम्ब्रम के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। यह पूजा ग्राम देवता जबाओं के नाम से की जाती है। यह पूजा गांव में सुख समृद्धि और रोग का निवारण के लिए होता है। इस पूजा का सरना धर्म में एक विशेष महत्व है। जाहेरथान में पूजा करने के बाद नायके पुजारी को नाच गाना कर नाचते हुए उनके आवास तक पहुंचाया जाता है। इस पूजा के बाद ही आदिवासियों में होली खेलने की परंपरा है। जो पानी से खेली जाती है। इस पूजा को संपन्न करने में ग्राम प्रधान गोरा माझी, नायके पुजारी गुना हेंब्रम,चारु हेंब्रम,राजेश सामंत, महेन्द्र मुर्मू , मोहन भगत, गणेश हांसदा,गोपी मार्डी,सुना सिंकू, सुमन बासके,किसनों हेंब्रम,शशि बासके आदि ग्रामवासी उपस्थित थे

