
JAMSHEDPUR


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के संग झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी के लिए जमकर प्रचार प्रसार कर रहे है। उसी के तहत केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ कुणाल षाडंगी ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कासीपुर विधानसभा के प्रत्याशी कमलाकान्त हंसदा के पक्ष में जनता के बीच पहुंचे । और इस दौरान केन्द्र सरकार के द्रारा जनता के लिए किए गए कार्यो को जानकारी दी।
केंद्रिय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनता से रूबरू होते हुए कहा डबल इंजन के सरकार बनने के बाद सोनार बांग्ला का सपना जरुर पूरा होगा, वहीं केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी कासीपुर में कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी संग चुनाव से जुड़े विशेष मुद्दों पर चर्चा किए एवं कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए सबके साथ दोपहर का भोजन किए।

