JAMSHEDPUR
आनंद मार्ग के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर जमालपुर मुंगेरबिहार में 19 ,20 और 21 मार्च को आयोजित होने वाला धर्म महासम्मेलन कोविद 19 के बढ़ते हुए संक्रमण के कारण रद्द कर दिया गया है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं विश्व के अनेक देशों के साधकगण भाग लेते हैं। उन साधकों स्वास्थ्य के मध्य नजर रखते हुए कठिन निर्णय लिया गया है। केंद्रीय धर्म प्रचार सचिव आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत के अनुसार साधक- साधिकाओं के मानसाध्यात्मिक विकास के लिए ऑनलाइन धर्म महासम्मेलन का आयोजन 19,20 और 21 मार्च को होगा। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख श्रद्धेय आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत जी प्रवचन देंगे।
इस अवसर पर महामंत्र “बाबा नाम केवलम्” कीर्तन और सामूहिक साधना का आयोजन भी होगा।



