
जमशेदपुर।भारतीय जनता मोर्चा, कदमा मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन कदमा स्थित मिलन समिति में किया गया। इस शिविर का आयोजन पूर्णिमा नेत्रालय सहयोग से किया गया था। भाजमो कदमा मंडल के अध्यक्ष अरविंद महतो ने जानकारी दिया है कि जरूरत मंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के कहने पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में शास्त्रीनगर, ब्लाक नं- 4 , 5 आदि क्षेत्र से कुल 78 लोगों ने अपना नेत्र जाँच करवाया। जिसमें 7 व्यक्तियों को मोतियाँबिंद से पीड़ित पाया गया। इन मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन 14 फरवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा। शिविर से लाभान्वित हुए व्यक्तियों ने विधायक सरयू राय तथा भाजमो के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। शिविर में भाजमो के
जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश सिंह, समशेर सिंह रविशंकर सिंह, शेषनाथ पाठक, किरण सिंह, साधना मिश्रा, पुतुल सिंह, प्रेम करण पांडे , वंदना नामता , लाली दिक्षित , प्रकाश वर्मा, गणेश मछुआ आदि शामिल हुए।


