
जमशेदपुर। 11वीं राज्य शूटिंग प्रतियोगिता देवघर में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के हरमन सिंह सिद्धू ने रजत पदक हासिल किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वे कालीमाटी रोड साकची निवासी सरदार हरचरण सिंह सिद्धू के पुत्र हैं। फिलहाल केएम पी एम वोकेशनल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहे हैं। नरभेराम हंसराज स्कूल से उन्होंने प्लस टू की शिक्षा पूरी की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्वाइंट 22 के 50 मीटर प्रतियोगिता में वे सिक्स पॉइंट्स से पिछड़ गए, और रजत पदक से संतोष करना पड़ा।



