
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी SURBHI शाखा द्धारा तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट कार्यक्रम का समापन रविवार को एग्रिको ट्रासपोर्ट मैदान में हुआ। समापन सत्र में प्रमुख रूप से बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी उमेश साह एवं भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी उपस्थित थे।
समापन सत्र समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी ने किया। अतिथियों द्धारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सुरभि शाखा द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कियो जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और जनता से जुड़े सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी, संयोजक आरती गुप्ता एवं सचिव उषा चैधरी के संयुक्त नेतृत्व में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हुआ।


