
जमशेदपुर।


रविवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में ब्लड की जरूरत को देखते हुए क्रोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क पहनकर एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए प्रत्येक महीने की तरह इस महीने भी मासिक रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक धातकीडीह मे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है l लगभग 52यूनिट रक्तदान हुआ . ब्लड बैंक में जिन लोगों ने भी किसी भी अन्य संस्था से रक्तदान किया उन लोगों के बीच भी आनंद मार्ग द्वारा पौधा वितरित किया गया एवं 200 से भी ज्यादा लोगों के बीच ब्लड बैंक में पौधा वितरित किया गया जो भी रक्तदाता इस शिविर में रक्त दान किए उन्हें *जुगसलाई विधानसभा के विधायक श्री मंगल कालिंदी जी* के हाथों रक्त दाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया
*एवं अतिथियों को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया* इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भुक्ति प्रधान योगेश जी,बी एन कुमार ,समीर सरकार , सुनील आनंद , रमेश कुमार सिंह ,सुधीर सिंह ,ज्ञान प्रसाद, ,राकेश कुमार, , तथा अन्य लोगों का भी सहयोग रहा *

