
जमशेदपुर।


बागबेड़ा गांधीनगर निवासी सड़क दुर्घटना के दौरान ब्रेन में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण इलाजरत सोनू का दवा समाप्त होने की जानकारी मिलते ही सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन टीम के सदस्यों ने मरीज के आवास पर जाकर निशुल्क दवा उपलब्ध कराई। साथ ही साथ ठंड से राहत के लिए रजाई और मच्छर से बचाव हेतु मच्छरदानी भी दिए। तत्पश्चात मरीज की मां से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल किए। मरीज के स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को मिला। मरीज सोनू वर्तमान में बोलने, बैठने के अलावा लोगों को अच्छी तरीका से पहचानने लगा है। टीम के सदस्यों ने मरीज के स्वास्थ्य में काफी सुधार को देखकर खुश हुए।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विश्वजीत स्वाइन, सचिव विभूति जेना, उप मुखिया सुनील गुप्ता, प्रीति, संजना, चंदन, नीरू, सुरेश, मोहन, आदित्य, रजनीश उपस्थित थे।
विदित हो कि सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन अपने निजी खर्चों से मरीज सोनू का न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉक्टर फते बहादुर से इलाज करवा कर लगातार निशुल्क दवा फल दे रहे हैं।

