
संवाददाता,जमशेदपुर,21 अगस्त,
मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के तारक नगर निवासी अभिषेक पूरवा की हत्या पत्थर से कुचल कर दी गई पुलिस ने इस मामले में उसके मामा टेम्पो पिगुवा को गिरफ्तार किया है। टेम्पो पिगुवा ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है।उसने बीती रात पत्थर से कुचल कर हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार टेम्पो पिंगुआ अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल से छुट कर बाहर आया है। उसका अपने भगीना अभिषेक पुरवा के साथ बीती रात विवाद हो गया। बीती रात टेम्पो ने कचडा बस्ती स्थित बिरसा ममोरियल प्राथमिक विद्यालय मैदान में मामा और भगना शराब पी रहे थे। उस दौरान उनके बीच किसी बात पर फिर वविवाद हो गया। जिसके कारण टेम्पो ने अभिषेक के सिर पर पत्थर से मार कर हत्या कर दी। उस समय स्थानिय लोगों की मदद से टेम्पो पिगुआ को पकड लिया गया है।
सोनारी और कदमा से शव बरामद
संवाददाता,21 अगस्त।
सोनारी पुलिस ने खरकाइ नदी के दोमुहानी से एक अज्ञात 20 वर्सीय युवक का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उस युवक की डूबने से मौत हुई है। वहीं कदमा पुलिस ने गणेश पूजा मैदान से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उस व्यक्ति की बीमारी से मौत हुई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम भेज दिया गया है।