
जमशेदपुर. भाजपा ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को बनाने का फैसला लिया. परंतु जदयू को इस बार के विधानसभा चुनाव में मात्र 43 सीट मिली हैं बड़ा दल एनडीए में भाजपा है. अगर नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह जनादेश के खिलाफ होगा और अनैतिक भी होगा. बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में राजद 75 सीट लाकर विपक्ष में बैठेगी यह जनता को मंजूर नहीं है. बिहार की जनता राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनादेश दिया था परंतु केंद्र सरकार और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रशासन पर दबाव डालकर राजद प्रत्याशियों को करीब एक दर्जन सीट पर धांधली कर हरवा दिया. अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है. उन्होंने कहा कि अगर गलत तरीके से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह सरकार टिकाऊ नहीं होगी और नीतीश कुमार भाजपा के हाथों कठपुतली बनकर रह जाएंगे.



