
जमशेदपुर।

धरती आवा बिरसा मुंडा के जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता मोर्चा के तत्वाधान में बिरसानगर स्थित संडे मार्केट मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरसानगर के संयोजक एम चंद्रशेखर राव ने किया। इसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय शामिल हुए। सभा प्रारम्भ करने के पहले श्री राय ने भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया । इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। विधायक श्री राय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों द्वारा पोषित जमींदारों की जमीन दखली एवं आतंक के खिलाफ उलगुलान किया और अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। बरसों से चले रहे अलग राज्य के आंदोलन को अटल जी ने तीन राज्य छत्तीसगढ़, उत्तराखंड एवं झारखण्ड का गठन कर जनता की मांग पूरी की। उन्होंने कहा कि जब जब जनता पर दमन होगा बिरसा मुंडा जैसे क्रन्तिकारी पैदा होंगे। बिरसा मुंडा ने अल्प आयु में ही क्रांति का एक बना लिया था। बिरसा मुंडा ने आदिवासी संस्कृति को मज़बूत करने के लिए लोगो को प्रेरणा दी।श्री राय ने बिरसा मुंडा स्मारक स्थल के अतिक्रमण एवं सौंदर्यीकरण पर भी अपने विचार रखे। सभा को जिला संजोजक रामनारायण शर्मा, कोल्हानं प्रभारी संजीव आचार्य,पूर्वी बिधान सभा संजोजक अजय सिन्हा, ओधोगिक प्रतिनिधि सूबोध श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व्यूटी तेवारी,महिला मोर्चा पूर्वी बिधान सभा संजोजक बन्दना नामता,जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह,अशीम पाठक,जोगिन्दर सिंह जोगी कुलविन्दर सिंह पन्नू,मिष्टु सोना,विजय नारायण सिंह अभय सिंह,इंद्रजीत सिंह,आर के दुबे,रमेश सिंह,प्रमोद मिश्र,मनोज उज्जैन,कमाल किशोर,विकाश सिंह,अशोक कुमार, काकुली मुख़र्जी,पुतुल सिंह,राजीव सिंह चौहान, सतीश गुप्ता,शमसाद खान,राजेंद्र सिंह,राजू कर्मकार,बिनोद दास, अमित राम,शंकर कर्मकार, जीतेन्दर इत्यादिकुमार,नंदिता गगराई,रेखा महानंदी,मीणा लोहार,विकाश गुप्ता,जयप्रकाश सिंह,प्रेमरंजन घोष,मिथु दास, छोटू रविदास ,कालिया लोहार, के साथ ही भाजमो कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री गोपाल लोहार ने किया।
