स् वाददाता,21 अगस्त।
बहरागोडा बामदोर निवासी 65 वर्षीय सोमवारी मुंडा को पडोसी डोरु मुंडा ने डायन के आरोप में धारदार हथियार से गला काट कर जख्मी कर दिया। सोमारी मुंडा को इलाज के लिये घाटशिला सदर अस्पताल भेजा गया। यहां स्थिती गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिये जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। उन्होने बताया कि पडोसी डोरु मुंडा शराब पीकर गाली देता था विरोध करने पर वह बुधवार को घर में घुस गया और डायन होने का आरोप लगा कर उनकी हत्या करने के लिये तेज धारदार हथियार से गला रेत कर भाग गया।
पंडित ने अंगुली चबा डाली
जमशेदपुर,संवाददाता,21 अगस्त।
मानगो कृष्णा नगर निवासी सत्येन्द्र कुमार सिंह का पंडित विपिन मिश्रा ने अगुंली चबा कर काट डाला। जख्मी सत्येन्द्र कुमार सिंह का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने शिव मंदिर है। वहां पंडित विपिन मिश्रा पूजा कराते है। वे लोग भी उनसे पूजा कराते हैं। आज पंडित जी अधिक मात्रा में गांजा का सेवन कर लिये और लोगों को गाली देने लगे। जब वे मना करने गये तो,पंडित जी उनसे झगडा करने लगे और उनके दाहिने हाथ का एक अगूली काट कर चबा गये।
सोनारी में युवक ने की आत्महत्या
संवाददाता,21 अगस्त।
सोनारी रूप नगर निवासी 22 वर्षीय अजय गोप ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अजय गोप ने तनाव में आकर फांसी लगायी है।
