
जमशेदपुर।

जमशेदपुर ब्लड बैंक में ब्लड की जरूरत को देखते हुए क्रोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क पहनकर एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए प्रत्येक महीने की तरह इस महीने भी रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक धातकीडीह मे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है l लगभग 45 यूनिट रक्तदान हुआ एवं 100 से भी ज्यादा लोगों के बीच ब्लड बैंक में पौधा वितरित किया गया जो भी रक्तदाता इस शिविर में रक्तदान किए ,पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए उन रक्त दाताओं को टीम संघर्ष के अर्जित सरकार ने भी पौधा देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टीम संघर्ष के अर्जित सरकार, समीर सरकार , धीरज देव ,देवराज, देवव्रत,सुनील आनंद , ज्ञान प्रसाद, ,जयेश कुमार ,विनय कृष्णा, ,राकेश कुमार, , तथा अन्य लोगों का भी सहयोग रहा *
