
जमशेदपुर।


शहर के होनहार छात्र मानगो निवासी हर्षित सिंह को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेन्स टेस्ट (नीट) परीक्षा में 658वां स्थान हासिल होने पर मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने सम्मानित किया।
रविवार को सिंह सभा मानगो के दफ्तर में आयोजित किये गए सम्मान समारोह में मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह ने स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर हर्षित सिंह का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बोलते हुए भगवान सिंह ने कहा कि हर्षित आगे भी सफलता अर्जित कर समाज व देश के विकास में भरपूर सहयोग करे।
हर्षित सिंह ने सबका आभार प्रकट किया तथा और अधिक परिश्रम कर देश और समाज का नाम रौशन करने का वादा किया।
भगवान सिंह के अलावा मानगो गुरुद्वारा के सचिव जसवंत सिंह जस्सू, इक़बाल सिंह, त्रिलोक सिंह, संता सिंह, प्रितपाल सिंह, कृपाल सिंह, हरविंदर सिंह, बलजीत सिंह, हरभजन सिंह भी मौजूद रहे जबकि स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बलजीत कौर तथा सुखवंत कौर ने भी समारोह में शामिल होकर हर्षित सिंह आशीर्वाद दिया।

