
जमशेदपुर।
जिले के उपायुक्त रवि शकंर शुक्ला ने ऑन लाउक को कड़ाई से पालन हो उसे लेकर प्रशासनिक पदाधिकारीयो के साथ पुलिस पदाधिकारीयो के साथ बैठक कई दिशा –निर्देश दिए है। उसी निर्देश पर जिला प्रशासन के द्रारा शहर के अलग अलग क्षेत्रो में सोशल डिस्टींग और मास्क नही पहनने वालो के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत साकची , कदमा, बिष्टुपुर, और मानगो थाना क्षेत्रो से करीब 136 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। इसमे ठेला संचालक और दुकानदार भी है। इस अभियान में ए डी एम( लॉ एण्ड ऑर्डर) नंद किशोरलाल, सिटी एस पी सुभाष चन्द्र जाट, धालभूम एस डी ओ चंदन कुमार. जमशेदपुर अधिसुचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार और जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन भी मौजूद थे।
इस अभियान की शुरुआत साकची बाजार से शुरुआत की गई। जिसमे कई दुकानदार के साथ साथ ग्राहको को मास्क नही लगाने के साथ साथ सोशल डिस्टेसिग का पालन नही करने को लेकर गिरफ्तार किया गया । उसके बाद तमाम पदाधिकारी बिष्टुपुर बाजार पहुंचे। वहा के दुकानो को गंभीरता पुर्वक जांच की गई। वही बिष्टुपुर स्थित संजय मार्केट मे सोशल डिस्टेंसिग पालन नही करने को लेकर उसे बंद करने का फैसला लिया गया। इस दौरान टीम सड़क पर चल बिना मास्क और दो लोगो को सवार पर कार्रवाई की ।यही कई ऑटो चालको की भी जांच की गई।
जानकारी अनुसार इस अभियान के तहत आजादनगर थाना क्षेत्र से 53, ओलीडीह थाना क्षेत्र से 14 साकची थाना क्षेत्र से 22 , बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से 17, बिरसानगर थाना क्षेत्र से 15 और सुंदरनगर थाना क्षेत्र से 15 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।



