Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – ऑन लॉक का क़ड़ाई से पालन के लिए प्रत्येक दिन अपराह्न 4 से 9 बजे तक अभियान चलाने का निर्देश दिया DC ने
Top Stories

जमशेदपुर – ऑन लॉक का क़ड़ाई से पालन के लिए प्रत्येक दिन अपराह्न 4 से 9 बजे तक अभियान चलाने का निर्देश दिया DC ने

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 9, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

जिले के समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  एम तमिल वाणन द्वारा सभी इंसिडेंट कमांडर, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियो के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम तथा अन्य सुरक्षात्मक उपायों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अनलॉक-2 में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के सख्ती से अनुपालन का निदेश दिया गया। उपायुक्त द्वारा स्पष्ट रूप से निदेशित किया गया कि अंतर्राज्यीय सीमा पर दूसरे राज्य से आने वाले आगंतुकों को वाहन पास नहीं होने पर जिले में इंट्री ना दें। उपायुक्त ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सबसे ज्यादा सैंपल कनेक्शन होने चाहिए। बैंक्वेट हॉल, सामुदायिक भवन में कोई कार्यक्रम तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन-शिलान्यास के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित रखना है।

बैठक में दिए गए अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निम्नवत हैं-

1. ठेले के पास खड़े होकर ना खाएं, होम डिलिवरी की सुविधा रहे।
2. दुकानों के पास एक बार में 5 से अधिक लोग खड़े ना हों तथा वे आपस में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अवश्य करें।
3. बाइक पर 1 व्यक्ति, ऑटो में दो सवारी तथा ऑटो चालक एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट के बीच सवारी ना लें।
3. 5 से ज्यादा लोग एक जगह पर ना रहें।
4. कंटेनमेंट जोन चिन्हित होने पर यथाशिघ्र कंट्रोल रूम की स्थापना, घर-घर सर्वे, सूखा राशन वितरण सुनिश्चित करें।
5. संक्रमित के संपर्क में आए हाई रिस्क, मिडियम रिस्क या लो रिस्क के लोगों को क्वारंटाइन कराते हुए चौथे या पांचवें दिन सैंपल लें। यथासंभव प्रयास करें उक्त सभी संस्थागत क्वारंटाइन में रहें।
6. वैसे दुकानों को चिन्हित करें जिसके बाहर ज्यादा भीड़ जमा होती हो, संबंधित को चेतावनी दें, स्थिति में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
7. जिन कार्यों को ऑनलाइन किया जा सकता है वैसे में पेपर का आदान-प्रदान से बचें।
8. जिन लोगों के स्वाब का सैंपल जांच हेतु लिया जा रहा अगर में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर सकें तो होम क्वारंटाइन की अनुमति दें अन्यथा संस्थागत क्वारंटान में रखें।

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष फोकस करने को कहा गया जिससे कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार पर रोकथाम लगाया जा सके। बैठक में शहर में कुछ कैम्प जेल चिन्हित करने भी निर्णय लिया गया। राज्य सरकार द्वारा जारी अनलॉक-2 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध इंसिडेंट कमांडर, संबंधित थाना प्रभारी को प्रत्येक दिन अपराह्न 4 से 9 बजे तक अभियान चलाने का निर्देश देते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकलते हैं तो मास्क का प्रयोग अवश्य करें साथ ही नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साबुन से धोएं तथा सैनिटाइजर का भी प्रयोग अवश्य करें।

बैठक में सिटी एसपी श्री सुभाष चन्द्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, श्री चंदन कुमार, अपर उपायुक्त श्री सौरव कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी श्री नंद किशोर लाल, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री मनमोहन प्रसाद, अंचल अधिकारी जमशेदपुर सदर श्री अनुराग तिवारी, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम श्री रविन्द्र गगराई, सभी इंसिडेट कमाडंर, सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :सड़क पर अवैध रूप से खाड़ी बड़ी गाड़ियों से टकरा कर मरने वालों की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की- सौरभ विष्णु

May 28, 2026

AAJ KA RASIFAL :28 मई 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

May 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मोहम्मद सनान को यूनिटी कप के लिए भारतीय टीम में मिली जगह, लंदन में कोच खालिद जमील के साथ करेंगे वापसी

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.