
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 21 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है जिसमें 2 का दिल्ली, 2 पटना, 3 बेगूसराय, 4 दुर्गापुर तथा 3 का कोलकाता का ट्रेवल हिस्ट्री है। 1 संक्रमित टेल्को, 2 कदमा, 8 साक्ची, 1 जुगसलाई, 3 सोनारी, 1 एग्रिको, 1 न्यू बस्ती बागबेड़ा, 3 कदमा तथा 1 सिदगोड़ा के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।

कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने पर आज 02 लोगों को किया गया डिस्चार्ज
टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 02 संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज हुए लोगों में 1 धालभूमगढ़ तथा 1 बारिगोड़ा के रहने वाले हैं।

