
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में गुंजन यादव का मनोनयन शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया। इस मनोनयन के बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गुंजन यादव को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी हित में प्रतिबद्धता से काम करने का सलाह दिया है।
● प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा और प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी का मनोनयन संगठन हित में : दिनेश
प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा किये गये भाजपा कमिटी के विस्तार में जमशेदपुर से रीता मिश्रा को भाजपा प्रदेश मंत्री और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश भाजपा के इस निर्णय को संगठन हित में बताते हुए निवर्तमान महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा और प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को बधाई दिया। कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी को बल मिलेगा और इनके अनुभवों से पार्टी में नई ऊर्ज़ा का सूत्रपात होगा।

