
जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने युवा शक्ति पर भरोसा जताने हेतु केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है। शुक्रवार देर शाम गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान ही उनका लक्ष्य है। इसके साथ ही सभी को साथ लेकर चलना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास को मजबूत कर संगठन को और सशक्त बनाएंगे। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रदेश कमिटी की घोषणा करने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की नई संतुलित टीम संगठन को सफलता के ऊंचे मुकाम तक ले जाएगी। गुंजन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया व जमशेदपुर महानगर को और सशक्त बनाने का विश्वास दिलाया।



