
राची। झारखंड सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा को स्पेशल ब्रांच का एडीजी बनाया गया है। गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा को रांची का नया सीनियर एसपी बनाया गया है। राजकुमार लाकड़ा को डीआईजी पलामू बनाया गया है जबकि गिरिडीह एसपी के पद पर अमित रेणु को भेजा गया है।


मुरारी लाल मीणा – एडीजी, स्पेशल ब्रांच
राजकुमार लकड़ा – डीआईजी, पलामू
सुरेंद्र कुमार झा – एसएसपी, रांची
अमित रेणु – एसपी, गिरिडीह

