
जमशेदपुर।


जुगसलाई निवासी जनरैल सिंह ने आज उपायुक्त से मुलाकात कर विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह अजय सिंह और उनके रिश्तेदारों द्वारा किए जा रहे अवैध रूप से निर्माण को रोकने एवं विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं उनके रिश्तेदारों द्वारा जनरैल सिंह के
परिवार वालों के साथ गाली गलौज करने और जान से मारने कि धमकी दिए जाने के सम्बन्ध में जांच कर करवाई करने कि गुहार लगाई।उपायुक्त ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया साथ किए गए कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने का भी निर्देश दिया। गौरतलब है जुगसलाई निवासी जनरैल सिंह की जमीन में विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह द्वारा अपना दावा करते हुए अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है।विजय सिंह द्वारा जिस रजिस्ट्री डिड का हवाला दिया का रहा है वह रजिस्ट्री डिड की न्यायलय द्वारा खारिज कर दिया गया।बावजूद इसके विजय सिंह द्वारा न केवल जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा है बल्कि जनरैल सिंह के परिवार वालों के साथ गली गलौज और उन्हें जान से मारने कि धमकी दी जा रही है।

