जमशेदपुर
विगत 15 दिनों से निरंतर बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भाजमो के उलीडीह मंडल तथा मानगो मंडल के द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में मानगो खुदीराम बोस चैक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए उन्होंने एक चार पहिया वाहन को रस्सी के सहारे खींच कर बढती तेल की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रकट किया गया। भाजमो कार्यकर्ताओं नें हाथों में तख्ती लेकर सरकार को तेल की कीमतों पर लगाम लगाने की मांग की। विधायक श्री राय ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण वैसे भी आम आदमी की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गयी है ऊपर से तेल की कीमतें बढ़ने से सबको इसका दोहरी बोझ झेलना पड़ रहा है। खेती का समय है ऐसे समय में यदि डीजल का दाम बढ़ जाता है तो खेती से संबंधित सभी तरह के उपकरण, बीज-खाद आदि भी मंहंगे हो जाएंगे। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राज्य की सरकार को केन्द्र सरकार से साथ सामंजस्य बनाकर इसपर लगाम लगाने पर विचार किया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। विरोध प्रदर्शन के मौके पर मुख्य रूप से जिला सह संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु, विधानसभा सह संयोजक प्रवीण सिंह, मानगो संयोजक संतोष भगत, उलीडीह संयोजक धर्मेन्द्र प्रसाद, आकाश शाह, राजेश कुमार, रीना सिंह, सुशीला सिंह, जीतू पांडेय, राजनाथ सिंह, राजेश जी, सतीश सिंह, संतोष सिन्हा के साथ ही भाजमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



