
शुक्रवार, जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को परसुडीह निवासी जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा के पिताजी स्वर्गीय सुशील कुमार डे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए एवं श्रद्धासुमन कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान श्री दास ने उनके पुत्र समेत परिवारजनों के साथ समय बिताकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके उपरांत रघुवर दास ने भाजपा जमशेदपुर महानगर की पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना देवी के पति के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर कंचननगर स्थित उनके आवास जाकर परिवारजनों से मुलाकात किया। इस दौरान श्री दास ने शोक संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना देवी के पति का आकस्मिक निधन गुरुवार रात हुआ था। श्री दास ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा व अन्य शामिल थे।

