
जमशेदपुर।
शहर के होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधिंडल गुरुवार को जमशेदपुर (पूर्वी) के विधायक सरयू राय से जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आवास में मुलाकात की है।इस दौरान एसोसिएशन के द्रारा एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि लॉक डाउन के कारण उनलोगो ने अपने होटल और रेस्टोरेट व्यवसाय को बंद कर दिया था। जो लगातार जारी है। सरकार के द्रारा कई चीजो को खोलने की अनुमति देदी गई है। लेकिन झारखंड में होटल और रेस्टोरेट खोलेने की अनुमति अभी तक नही मिली है।इस कारण इन्हे काफी नुकसान हो रहा है।ज्ञापन के माध्यम से सरयू राय मांग की गई है कि वे इस मामले मे पहल करे और सरकार के साथ बातचीत कर होटल और रेस्टोरेट खोलवाने की अनुमति दिलाया जाए।
वही विधायक सरयू राय ने इनलोगो को भरोसा दिलाया कि वे इनकी समस्या का समाधान जल्द कराएगे।



