
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 08 कोरोना संक्रमित एवं 1 संदिग्ध की पहचान हुई है। संक्रमितों में 1 का हावड़ा, 1 कतर, 1 मुम्बई, 3 पुणे, 1 हरियाणा तथा 1 का दिल्ली का ट्रेवल हिस्ट्री है वहीं संदिग्ध का भी दिल्ली का ट्रेवल हिस्ट्री है। संक्रमितों में 1 सुंदरनगर, 1 गिरीडीह, 1 मानगो, 1 सिदगोड़ा, 1 बिरसानगर, 1 परसुडीह तथा 2 धालभूमगढ़ के रहने वाले हैं। 1 संदिग्ध भी धालभूमगढ़ के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।
कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने पर आज 04 लोगों को किया गया डिस्चार्ज
टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 2, टीएमएल के 1 एवं एमजीएम में भर्ती 1 संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज हुए लोगों में 1 नर्स होस्टल, 1 टेल्को, 1 एग्रिको, 1 गोलमुरी के रहने वाले हैं।

