
जमशेदपुर।


बागबेड़ा के रामनगर स्थित रोड नंबर एक में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन बुधवार देर शाम हुआ। बुधवार सुबह से पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचमुखी हनुमानजी और श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं की विधिवत पूजार्चना की गयी। प्रतिमा अधिष्ठापन के बाद हवन और आरती हुई। देर शाम तक चले महाप्रसाद वितरण में दो हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में पूरी, हलवा और बूंदी का वितरण हुआ। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-एक कर भक्तों को प्रसाद वितरित किये गये। बतौर यजमान रमेश ओझा ने सपत्नीक यज्ञ अनुष्ठान में शामिल रहें। पुरोहित धर्मेंद्र तिवारी, विष्वकर्मा ओझा, जयप्रकाश पांडेय, अशोक ओझा एवं इंद्रजीत पांडेय ने प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सुसम्पन्न कराया। आयोजन में पवन ओझा,अविनाश सिंह, अभिषेक ओझा, धनंजय सिंह, संदीप सिंह, संतोष ठाकुर, गौरव सिंह, विशाल सिंह, राहुल कुमार,सन्नी झा, रोहन सिंह, रवि सिंह, अमन तिवारी, पुष्पेंद्र, प्रशांत पांडे, संदीप चौधरी, विकास चौधरी, टिंकू कुमार, शुभम पांडे ,विनय पांडे, चंदन कुमार, संजय, कौशल सिंह ,शैलेंद्र कुमार, टूना, रहीस सहित अन्य की सक्रिय भूमिका रही।

