
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 02 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। संक्रमित में 1 का हरियाणा तथा 1 का चेन्नई का ट्रेवल हिस्ट्री है। 1 संक्रमित सिदगोड़ा तथा 1 संक्रमित मानगो के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।
कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने पर आज 18 लोगों को किया गया डिस्चार्ज
टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 18 संक्रमित व्यक्तियों के संक्रमण मुक्त होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज हुए लोगों में 2 गोविंदपुर, 1 चाकुलिया, 3 डुमरिया, 1 पटमदा, 2 हलुदबनी, 1 धालभूमगढ़, 1 बागबेडा, 2 साकची, 2 सोनारी, 1 बिरसानगर, 1 गोलमुरी, 1 सिंधु रोड(10 नम्बर बस्ती) के रहने वाले हैं।

