
जमशेदपुर
कोरोना के इस संकटकाल में हम सब अपना एवं दुसरो का भी ख्याल रख रहे हैं। इस कोरोना महामारी के चलते हमेशा जनसेवक के रूप में काम कर रहे भाजपा युवा नेता कुणाल षडंगी क्षेत्र में सबसे सक्रिय सेवक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं। अपने ओर से यथा सम्भव मदद कर रहे हैं। चाहे वो अपना क्षेत्र हो या अपने राज्य में। अपने राज्य के बाहर भी जितने सारे श्रमिक बंधुगण काम करने गए हुए है उन सब का भी ख्याल हमेशा रख रहे हैं। आज जमशेदपुर स्थित कदमा मंडल के मरीन ड्राइव बस्ती पहुंचे भाजपा वरिष्ठ नेता अभय सिंह जी और कुणाल षडंगी जी ने वहाँ जरूरतमंदों के बीच कच्चा रासन सामग्री वितरण किया।


इसमे विशेष रूप से लोकनाथ त्रिपाठी,अमरजीत सिंह राजा, हलदर साह,धर्मेंद्र प्रसाद, पप्पू सिंह, सुमित श्रीवास्तव, शंकर रेड्डी, अनुज चौधरी, कमल कुमार, देव भंडारी, इमरान खान, अमित मंडल, लोकनाथ त्रिपाठी, अमरजीत सिंह राजा, हलधर साह, धर्मेंद्र प्रसाद, पप्पू सिंह, सुमित शओंकार सिंह, हरदेव सिंह कक्के एवं काफी संख्या में युवा साथीगण भी उपस्थित हुए।

