
जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिला के प्रखंड मुख्यालय घाटशिला एवं अन्य पंचायतों में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के नए प्रखंड भवन में अंचलाधिकारी श्री रिंकू कुमार, प्रखंड कर्मी /अंचल कर्मी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी द्वारा सभी को संदेश दिया गया कि योग एक विज्ञान है और हम सभी का यह उत्तरदायित्व बनता है कि इसकी जानकारी एवं होने वाले लाभ के बारे में हर एक व्यक्ति को बताएं एवं हर एक व्यक्ति इससे लाभान्वित हो,हम किसी भी कार्य को तब सफल रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं जब हमारा मन संतुलित हो, हमारा शरीर स्वस्थ रहे ,और इसका एक मात्र जरिया योग है है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है हमारे मन को शांति प्रदान करता है एवं हमारे शरीर में संतुलन बनाए रखता है।
योगाभ्यास के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।



