
दो की जल कर हुई मौत
संवाददाता.जमशेदपुर,11 अगस्त
विभिन्न घटनाओं में दो लोगों की आग से जल कर मौत हो गयी। उनमें से मानगो पारडीह चैक निवासी बंगाली मांझी एक सप्ताह पहले नशे की हालत में खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर झुलस गये। उनको इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गयी। वहीं पुरुलिया बुदरा चीरका निवासी विलय महतो की आग से जल कर मौत हो गयी। वे खाना बनाने के क्रम में 27 जुलाई को आग की चपेट में आ गये थे। उनको इलाज के लिये टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नशेडी युवक की ओभर डोज से हुई मौत
संवाददाता,जमशेदपुर,11 अगस्त।
टेल्को जेम्को निवासी 27 वर्षीय सतवीन्दर सिंह की अधिक नशा करने के कारण मौत हो गयी। वह कन्वाई चालक था। परिजनों ने बताया कि वह नशा करता था। जिससे उसके पेट में बीमारी हो गया था। उसका चंदा के रुपयों से टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज कराया गया।डाॅक्टरों ने सतवीन्दर को नशा करने से मना कर दिया था। इसके बाद भी वह नहीं माना जिससे वह पुनः बीमार पड गया। उसने दवा का ओभर डोज ले लिये। तब उन लोगों ने सतवीन्दर को इलात के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गयी। वह अपने पिछे पत्नी और एक छोटा बच्चा छोड गया है।
Comments are closed.