
जमशेदपुर।


एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के रक्त अधिकोष में रक्त की कमी को देखते हुए कृष्ण कन्हैय्या रामायण मंडली के द्वारा आज एमजीएम रक्त अधिकोष परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. प्रातः नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक चले इस शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इस अवसर पर मंडली के अध्यक्ष हरिद्वार राम खरवार, महामंत्री सह आदित्यपुर नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष सिंह, केशव सिंह, दशरथ पोद्दार, बच्चे लाल भगत, इन्द्रजीत शर्मा, जितेन्द्र पाँडेय, श्रीमती अनिमा देवी, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे.

