
जमशेदपुर।
टाटा मोर्टस गेट में विधवा महिला के समर्थन में किन्नरो के द्रारा टाटा मोटर्स गेट में हंगामा करने वाले मामला आज एक नया मोड़ आया है। साकची मे संवाददाता सम्मेलन कर किन्नरो ने साफ तौर पर कहा है कि वे नीतू के साथ नौकरी को लेकर उसके साथ खडी है।न कि उनके अन्य मामलो के लेकर।
संजना किन्नर ने कहा कि नीतू उनलोगो से सर्पक की थी कि और कहा था कि वह नौकरी को लेकर टाटा मोर्टस गेट में घरने पर बैठेगी। उसी के सर्पक मे वह उनके साथ वहा गई थी।टाटा मोर्टस गेट में जो भी हुआ उसके लिए सभी किन्नर माफी मांगती है। उन्होने कहा है कि वे नीतू के साथ और टाटा मोर्टस के प्रबंधन से मांग करती है कि उसे नौकरी दे ताकि वह अपने और बच्चे का भऱण पोषण कर सके।उनलोगो ने साफ तौर पर कह दिया कि इसके अलावे अन्य किसी मामले मे वही नीतू के साथ नही है।

