
जमशेदपुर। बृहस्पतिवार की सुबह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के अंतर्गत रमनी फ्लैट स्थित नवजीवन कांपलेक्स में विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर 100 लोगों के बीच होमियोपैथी दवा आर्सेनिक अल्ब 30 का मुफ्त वितरण भाजमो, विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। ज्ञात हो कि उक्त दवा का 1 लाख से अधिक व्यक्तियों तक निःशुक करने का लक्ष्य विधायक सरयू राय ने रखा है। इसी क्रम में चिन्हित कर लोगों के बीच दवा का वितरण किया जा रहा है। इस दवा का निर्धारित डोज लेने पर मनुष्य का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाता है। जिससे कोरोना वायरस या अन्य वायरस जनित रोग का प्रभाव शरीर पर नहीं हो पाता है। एक बार दवा का डोज़ पूरा हो जाने पर करीब डेढ़ महीना तक दोबारा दवा लेने की जरूरत नहीं होती है। वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्यूटी तिवारी, विकास गुप्ता , अशोक कुमार , अभय सिंह, गौतम जी ,डॉक्टर केआर सिंह ,विजय नारायण सिंह, काशी प्रधान आदि उपस्थित थे।



