जमशेदपुर: हॉकी के महान खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविन्दर सिंह ‘रिंकू’ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर जी का निधन खेल जगत और देश की अपूर्णीय क्षति है, उनके देहांत की ख़बर मिलते ही पूरा देश में शोक की लहर दौड़ गयी है। वह एक बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी होने के साथ साथ एक बहुत अच्छे कोच भी थे। उन्होंने ओलम्पिक खेल में देश को 3 बार स्वर्ण पदक दिला कर गौरवान्वित किया था और साथ ही कोच रहते हुए 1975 में वर्ल्डकप भी जिताया। हॉकी जगत में उनके इस योगदान को पूरा देश कभी नहीं भूल पायेगा।”





