
जमशेदपुर: वैश्विक महामारी कोरोना से एक ओर जहाँ पूरा देश परेशान है। वहीं, संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा-निर्देश पर गोलमुरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नानकनगर, नामदा बस्ती क्षेत्र के 51 जरूरतमंदों के बीच ‘मोदी आहार’ के रूप में राशन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा उपस्थित रहे और लोगों को राशन सामग्री भेंट की। महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के दिशा निर्देश पर कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर निरंतर मदद पहुंचा रहे हैं। आज भी कई ऐसे परिवार हैं जो राशन कार्ड की सुविधा से वंचित हैं, पार्टी का प्रयास ऐसे लोगों तक पहुंचकर उन्हें राहत प्रदान करना है।


इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, अजय सिंह, बिजेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, पिन्टु, रंजीत सिंह, सीपीएस चौधरी, बच्चा सिंह, जयप्रकाश चौधरी, रामु राव, प्रभात कुमार, सुखदेव सिंह बाबु व अन्य उपस्थित थे।
■ भाजपा गोलमुरी अल्पसंख्यक मोर्चा ने जरूरतमंद को भेंट की ईद की सामग्री: भाजपा गोलमुरी अल्पसंख्यक मोर्चा ने ईद के मौके पर गरीब, जरूरतमंद मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच ईद की सामग्री का वितरण किया। शनिवार को भाजपा गोलमुरी मंडल कार्यालय के समीप अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद परवेज़ के नेतृत्व में करीब 85 जरूरतमंद मुस्लिमों के बीच ईद किट के रूप में दूध, लच्छा, सेवई व चीनी का वितरण किया गया। मौके पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, अशोक सामंत, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद नौशाद, खतीब खान समेत अन्य उपस्थित थे।

