
जमशेदपुर : महिलाओं के लिए मेन्स्ट्रुअल हाइजीन के बावत जागरूकता लाने में सक्रिय संस्था ‘पंखÓ ने आज शहर में दो स्थानों पर महिलाओं और युवतियों के बीच सैनिटरी नेपकिन का वितरण किया. कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए विविध संगठनों की ओर से राहत सामग्री के वितरण को देख पंख की संस्थापक अनुश्री जालान को लगा कि महिलाओं की मुश्किलों पर महिलाएं ही अधिक कारगर ढंग से ध्यान दे सकती हैं. इसलिए अनुश्री ने अपनी मित्र एसिता पोद्दार के साथ मिलकर कोष जुटाना शुरू किया और करीब 20 हजार रुपये का संग्रह किया. इन पैसों से करीब 250 पैकेट सेनिटरी पैड सीएच एरिया की कपाली बस्ती और शिशु भवन में महिलाओं और बालिकाओं के बीच बांटे गए. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया. पंख की संस्थापक अनुश्री लोयोला स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं



