
शुक्रवार, जमशेदपुर: लॉक डाउन 4.0 में भी अपने जीवन यापन को संघर्ष करते 35 ज़रूरतमंद परिवारों को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने राशन सामग्री भेंट की। शुक्रवार को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, बारीडीह मंडल अध्य्क्ष संतोष ठाकुर के द्वारा बारीडीह स्थित संत कुटिया एवं फौजा बगान के निवासियों के बीच राशन समाग्री वितरित की गई। मौके पर उपस्थित सांसद विद्युत महतो ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस महामारी के दौरान मानव सेवा को संकल्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहा हैं। “नर सेवा नारायण सेवा” को चरितार्थ कर राशन सामग्री, भोजन पैकेट, मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि का वितरण निरंतर जारी हैं। युवा कार्यकर्ताओं ने अग्रणीय रूप से स्तिथि को संभाल रखा हैं, जो अतुलनीय है।


भाजपा महानगर अध्य्क्ष दिनेश कुमार ने भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों को सराहा और प्रशंसा की।
भाजयुमो महानगर अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि लॉक डाउन के प्रारंभिक दिनों से अब तक जमशेदपुर के कई हिस्सों में ज़रूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें मदद पहुंचायी जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, प्रदेश पिछड़ा जाति मोर्चा उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह, बारीडीह मंडल अध्य्क्ष संतोष ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,भाजयुमो मंडल अध्य्क्ष कुमार अभिषेक, शिवा माइती, अरुण तिवारी, निर्मल सिंह, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, जगजीत सिंह, विशाल कुमार, संजय भुयाँ आदि उपस्तिथ थे।

