
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिला मे एक और कोरोना पोजिटीवा का मामला सामने आया है। और इसके साथ ही जमशेदपुर मे कोरोना पोजिटीव के पाच मांमले हो गए है। उसकी भी ट्रेवल्स हिस्ट्री है। हालाकि वह अभी अपने घऱ मे किसी के सर्पक मे नही आया था।
बताया जाता है कि वह मुबई से ट्रक से रांचा आया था. वहा से वह दुसरे ट्रक से मानगो हाईवे पर आया था। उसके बाद मानगो से उसने फोन के माध्यम से परिवार वाले को आने की सुचना दी। लेकिन परिवार वालो ने उनसे जिला प्रशासन से बात करने को कहा । वही जिला प्रशासन ने उसे एम जी एम अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया।जहा उसकी सैपल की जा की गई तो उसका रिर्पोट पोजिटीव आया है। रिर्पोट पोजिटीव आने के बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।हालाकि एम जी एम अस्पताल में वह दो लोगो के सर्पक में आया था। उसका भी सेपल लिया गया है।
वही जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा आज जिले में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने की पुष्टि की गई है। संक्रमित व्यक्ति का ट्रेवल हिस्ट्री है तथा उक्त व्यक्ति को जमशेदपुर पहुंचने के उपरांत एमजीएम में भर्ती किया गया था। वहीं कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होने जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें।

