
सोमवार, जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ ने इस वैश्विक महामारी में हुए लॉकडाउन के प्रांरभिक दिनों से प्रतिदिन जरूरतमंदों तक भोजन व राशन सामग्री पहुंचायी। संस्था ने सोमवार को देशव्यापी लॉक डाउन के बीच सेवा कार्य के 51 दिन पूरे किए। इन 51 दिनों में संस्था के युवा सदस्यों ने 10500 लोगों को भोजन पैकेट एवं 1113 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर संरक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी प्रतिदिन कमाने वाले लोगों के लिए हुआ। आर्थिक तंगी के कारण उनके समक्ष भूख संकट खड़ा हो गया था। ऐसे जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संस्था ने सेवा कार्य प्रारंभ किया। इस दौरान संस्था द्वारा जमशेदपुर से दूर अन्य गांवों, शहर की बस्तियों, गोलमुरी व आसपास के रहने वाले लोगों तक प्रतिदिन किचन से तैयार किये गए भोजन पैकेट व राशन सामग्री पहुंचायी गई। केवल भोजन व राशन ही नही लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु बस्तियों में सेनेटाइजर छिड़काव, फेस मास्क व हैंड सेनेटाइजर का वितरण समेत सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया गया। संस्था ने 51 दिनों में हजारों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की वो हमारे लिए संतोषजनक है। बताया कि अभी संस्था के सेवा कार्य निरतंर जारी रहेंगे। लॉक डाउन ने हम सबको जीवन जिने का नया अनुभव दिया, शहर की सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रयासों से लौहनगरी वासियों ने इस वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जो मानवता की मिशाल कायम की वो हम सबके लिए गर्व की बात है।


सेवा कार्य मे संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष सह संरक्षक दिनेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश गिरी, शैलेन्द्र प्रसाद, नवजोत सिंह सोहल, रोहित सिंह, हन्नी परिहार, बंटी सिंह, पप्पू कुमार, प्रेम झा, कुमार गौतम, अविनाश मिश्रा, सुमित सिंह, पीयूष इशू, शेखर बाबू, धीरज सिंह, संजू सिंह, अखिलेश तिवारी, मोहम्मद परवेज़, कुमार विवेक, अमित कुमार, रितेश मिश्रा, अनिल, स्वरूप, सुबोध समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

