
जमशेदपुर।
कोरोना संकट को लेकर लागू देशव्यापी लॉकडाउन का प्रभाव हर वर्ग पर है। ग़रीब लोगों के सामने दो वक्त की रोटी की भी समस्या हो रही है। सरकार द्वारा दी जा रही चावल भी
नाकाफ़ी होने लगी है। कोरोना के साथ ही भूख से संघर्ष करते लोगों के लिए बिरसानगर के युवाओं ने ‘अम्मा’ संस्था की स्थापना एक महीने पहले किया। संस्था के सदस्यों ने शुरुआत में तो बिरसानगर के कई ज़ोन में घर घर जाकर कच्चा राशन बाँटा, फिर थोड़े ही दिनों में ‘अम्मा की रसोई’ शुरू की गई। अम्मा संस्था के संस्थाक बिरसानगर जोन नंबर 1बी के युवा प्रमोद सिंह हैं। प्रमोद सिंह ने बताया कि अम्मा संस्था की रसोई में हर दिन स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन तैयार होती है और संस्था से जुड़े सदस्य ऑटो के माध्यम से बस्तियों में डोर टू डोर पहुँचकर भोजन परोसते हैं। बताया कि अब लोगों को “अम्मा की रसोई” में तैयार भोजन का इंतेज़ार रहता है। तेज़ चिलचिलाती धूप में लोगों का घर के इंतेज़ार करना कठिन होता है, जिन्हें भोजन चाहिए होती है वे लोग दोपहर के एक बजे से अपने घरों के बाहर बर्तन रख देते हैं। “अम्मा” संस्था की रसोई में तैयार भोजन वाहन जब बस्तियों में पहुँचती है तब बर्तन को साफ़ कर उन्हें पौष्टिक खाना दिया जाता है। अम्मा संस्था के प्रमोद सिंह ने बताया कि लोगों की काफ़ी भीड़ होती है। हर दिन अम्मा की रसोई में 500 से 700 लोगों के लिए भोजन तैयार होता है। शुरुआत में दिक्कतें हुई, लेकिन दिनों दिन बस्ती और आसपास के युवा और नये लोग इस सेवा कार्य से जुड़ते गयें। बताया कि भोजन बाँटने से पूर्व लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाता है तथा सोशल डिस्टेनसिंग का भी ख़्याल रखा जाता है। कहा कि स्थानीय सुप्रीम टेंट हाउस के संचालक मुकेश कुमार ने अपनी टेंट हाउस से बर्तन, और वाहन का निःशुल्क सेवा प्रदान किया है। उसी तरह लोग स्वेच्छा से राशन सामग्रियाँ भी सहयोग के रूप में देते हैं।
रविवार को अम्मा संस्था के आग्रह पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े प्रसन्नजीत तिवारी ने लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि लॉकडाउन के बीच इतनी बड़ी तादाद में 500 से 700 लोगों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार कर सेवा देना अत्यंत ही प्रशंसनीय कार्य है। भोजन वितरण के दौरान विशेष रूप अम्मा संस्था के सदस्य मुकेश कुमार, राजू सिंह, हीरा राज, मानस, टीपू मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद बारिक, अजीत सिंह, विष्णु, विवेक सिंह , मनोज महतो, संतोष, मन्नू , सुखदेव, शंकर झा, नीरज कुमार , यादव जी , शिवा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

