
जमशेदपुर।
उलीडीह पुलिस ने हयातनगर मे छापामारी को अवैध रुप से गांजा बेचते दो लोगो को गिरफ्तार किया है।पकडे गए व्यक्तियो के पास चार सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। पकड़े गए व्यक्तियो मे उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर के रहने वाले राशिद अंसारी और शकील अंसारी है। दोनो आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि उलीडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हयातनगर मे दो लोग गांजा बेच रहे है। उसी आधार पर पुलिस ने छापामारी कर दोनो को गिरफ्तार किया है। दोनो ने अपना जुर्म कबूल लिया है।



