
*उपायुक्त, एसएसपी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का लिए जायजा।


जमशेदपुर।
कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के निर्णय के बाद प्रवासी मजदूरों एवं छात्र- छात्राओं को अपने प्रदेश लाने का कार्य प्रारंभ है। इस क्रम में तेलंगाना प्रदेश में लव डॉन के कारण फंसे प्रवासी मजदूर के झारखंड वापसी के लिए तेलंगाना प्रदेश के घटकेसर स्टेशन से 905 प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन ( 07003 )टाटानगर के लिए रवाना हो गई है जो गुरुवार 7 मई को तड़के टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 905 प्रवासी मजदूर झारखंड के विभिन्न जिलों से टाटानगर पहुंचेंगे यहां उनकी स्वास्थ्य जांच के उपरांत उन्हें बसों के माध्यम से उनके गृह जिला भेजने का प्रबंध जिला प्रशासन द्वारा किया गया है इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा संबंधित तमाम जिला के वरीय पदाधिकारी को इस संबंध में पत्र के माध्यम से सूचना भी दी गई है। रांची02, हजारीबाग 08,चतरा 122,गुमला04, देवघर 02,पलामू 398,गढ़वा 231,खूंटी05, लातेहार 92बोकारो 02,जामताड़ा01 और अज्ञात 38 इस प्रकार कुल 905 प्रवासी मजदूर तेलगाना से टाटानगर पहुंचेंगे।आज प्रवासी मजदूरों के टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए उनके स्वास्थ्य की जांच के उपरान्त बसों के माध्यम से उनके जिला को भेजने के पूरे क्रम में शारीरिक दूरी के अनुपालन के साथ ही तमाम सावधानियों को बरतने का निर्देश
सम्बन्धित पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा आज स्टेशन के निरीक्षण के क्रम दिया गया ।
गौरतलब है कि उपायुक्त श्री रविशंकरशुक्ला एवं एसएसपी श्री एम. तमिल वाणन द्वारा आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर आगंतुकों के जिला में प्रवेश करने पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से क्या-क्या कदम उठाये जाने हैं इस बाबत तैयारियों की समीक्षा की गई। रेलवे स्टेशन परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए सभी को बाहर निकलने दिया जायेगा जिसके पश्चात मौके पर हेल्थ स्क्रीनिंग भी की जायेगी। हेल्थ स्क्रीनिंग के पश्चात सभी को जिलावार वाहनों से भेजा जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रवासियों के आने के पश्चात सर्वप्रथम यहां उनकी हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी तथा जो संदिग्ध होंगे उसकी जानकारी सम्बन्धित जिला के पदाधिकारियों को अविलंब दी जाएगी,उनका नमूना भी लिया जाएगा।इस अवसर पर सिटी एसपी अपर उपायुक्त अपर जिला दंडाधिकारी अंचलाधिकारी सदर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

