
400 बेड क्षमता का है क्वारंटाइन सेंटर, 167 लोग किए गए हैं क्वारंटीन


जमशेदपुर।
कोरोनावायरस(COVID-19) संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर अंतर्राज्यीय आवागमन को देखते हुए प्रखंड स्तर पर बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा मुसाबनी प्रखंड के स्वासपुर स्थित कॉंसटेबल ट्रेनिंग सेंटर में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुसाबनी ने उपायुक्त को बताया कि स्वासपुर कॉन्स्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में 400 बेड का क्वारंटाइन सेंटर कार्यरत है जिसमें फिलहाल167 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। उन्होने बताया की आज 90 लोगों को यहां क्वारंटाइन कराया गया है। उपायुक्त द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को किसी चीज की असुविधा ना हो इसका उचित ख्याल रखने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने वहां रह रहे लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया तथा सभी से सामाजिक दूरी के नियमों के अनुपालन करने की भी बात कही। उपायुक्त ने कहा की प्रशासनिक स्तर पर ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि जितने भी लोग दूसरे राज्य/जिला से पूर्वी सिंहभूम जिले में आते हैं उन्हें होम या संस्थागत क्वारंटाइन करना है जिससे कोविड-19 के संक्रमण से आम जनता को सुरक्षित रखा जा सके। उपायुक्त के निरीक्षण के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री अमर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी श्री अजय कुमार रजक तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

