Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » मधुबनी -मानवता की मिसाल पेश कर रहें हैं भाजपा युवा मोर्चा के श्रद्धानंद झा ‘मुकुल’ 
बिहार

मधुबनी -मानवता की मिसाल पेश कर रहें हैं भाजपा युवा मोर्चा के श्रद्धानंद झा ‘मुकुल’ 

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 23, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मधुबनी।
वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए पिछले 24 मार्च से जारी लॉकडाउन में अगर किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैएतो वो हैं दिहाड़ी मजदूर और कम आय वाले परिवारों को जिन्हें अब भूखों मरने की नौबत आ गई है। आपदा की इस घड़ी में दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों में लोगों की परेशानियों को कम करने के उद्देश्य से जहां सरकार की ओर से जरूरतमंदों को राशन से लेकर भोजन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं कुछ सामाजिक संगठन भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के उत्तम नगर स्थित विपिन गार्डेन एक्सटेंशन में सामाजिक संस्थान मिथि सांसकृतिक संस्थान ‘मिसांस’ एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्रद्धानंद झा ‘मुकुल’ बेनीपट्टी प्रखंड की ओर से दिहाड़ी मजदूर, जरूरतमंदों और असहायों को अपने स्तर से पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन भोजन बनाकर उनके बीच वितरण किया जा रहा है। ताकि आसपास रह रहे कोई भी पूर्वाचंल व बिहार के दिहाड़ी मजदूर, बेबस और नि:सहाय इंसान भूखा न रहे।
वहीं इस वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से पूरे देश में आगामी 3 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की गई। लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही देश भर में सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद है। जिसके बाद कामकाज ठप होने से दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी पटरी लगाने वाले व्यक्तियों की आमदनी बंद हो गई, ऐसे में बड़े शहरों में रहने वाले गरीब और कम आय वाले लोगों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। संस्थान के अग्रणी सदस्य व बिहार के मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रद्धानंद झा ‘मुकुल’ इन जरूरतमंदों के लिए किसी मसीहा की तरह आगे आए और आर्थिक व श्रमदान के माध्यम से इन जरूरतमंदों को पिछले 15 दिनों से अनवरत खाना खिलाने में जुट हुए हैं। सबसे पहले संस्थान के सभी सदस्यों ने आपस में चंदा कर इस नेक काम की शुरुआत कीए फिर धीरे-धीरे इस नेक काम में बाहरी लोगों ने भी अपनी रुचि दिखानी शुरु कर दी। बाहरी दानकर्ताओं और संस्थान के सदस्यों की आर्थिक मदद से अब प्रतिदिन तकरीबन तीन सौ से चार सौ लोगों के लिए भोजन बनाई जा रही है और फिर उसका वितरण जरूरतमंदों में किया जाता है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्रद्धानंद झा ‘मुकुल” बेनीपट्टी के साथ-साथ संस्थान के सभी सदस्य अपने श्रमदान के बदौलत इस महायज्ञ को अंजाम देने में लगे हुए हैं। संस्थान का एक मात्र उद्देश्य है कि इस विषम परिस्थिति में कोई भी पूर्वाचंल व बिहार के गरीब मजदूर भूखा ना रहे।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्रद्धानंद झा ‘मुकुल’ ने माननीय प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर ठाना है कि इस विषम परिस्थिति में कोई भी गरीब भूखा ना रहे और इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान की ओर से प्रतिदिन सुबह और शाम गरीबों के लिए भोजन मुहैया कराया जा रहा है। लॉकडाउन तक इसी तरह गरीबों को भोजन मुहैया कराते रहेगा। वैश्विक आपदा के इस घड़ी में जहां केन्द्र से लेकर प्रदेश की सरकार अपने स्तर पर जनता की सहायता में लगी हुई हैए वहीं मिथि सांस्कृतिक संस्थान व भाजपा युवा मोर्चा के बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष श्रद्धानंद झा ‘मुकुल’ की ओऱ से गरीब, बेबस और लाचार इंसानों को भोजन मुहैया करा रही है, गरीबों को भोजन देने के इस पुण्य कार्य में साफ-सफाई के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है। जो विपदा के इस घड़ी में नेक मिशाल पेश कर रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई नगर परिषद पर कांग्रेस का सफल घेराव, 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन

July 8, 2026

PATNA NEWS: भीषण गर्मी का असर, पटना के स्कूलों की छुट्टियां 27 जून तक बढ़ीं

June 21, 2026

Bihar Police Exam Special Train 2026 :बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 16 और 17 जून को चलेंगी दर्जनों स्पेशल ट्रेनें,यात्रा से पहले पूरी टाइमिंग और रूट यहाँ चेक करें

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.