
जमशेदपुर। शनिवार को शहर के पुरातन सामाजिक संस्था सबुज कल्याण संघ , टेल्को के तत्वाधान में सबुज कल्याण संघ सभागार में “एक शाम शास्त्रीय संगीत के नाम” शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया .कार्यक्रम के पहली प्रस्तुति में जर्मनी निवासी मसूद रज्जाक एवं शहर की महिला युवा तबला वादक प्रियंका दत्ता ने “तबला जुगलबंदी” पेश किये .


अपनी प्रस्तुति में दोनों तबला वादकों ने जुगलबंदी की अनोखी पेशकश से दर्शकों को अभिभूत कर दिया. अपनी प्रस्तुति में कलाकारों ने पेशकार , कायदा , रेला , टुकड़ा एवं चक्रधर पेश किये . इन्होंने तबले के हरेक रंग का मंच पर प्रस्तुत करके अपनी बेहतरीन कलाकारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया । कार्यक्रम में युवा तबला वादक प्रियंका ने रागों तालों का सुंदर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी ।
अंतिम प्रस्तुति में कोलकाता के सितार वादक पंडित संदीप बनर्जी ने सितारवादन पेश किये . अपनी प्रस्तुति में इन्होने सांझ की राग किरवानी में आलाप , जोड़ , झाला , विलंभित तीन ताल एवं द्रुत तीन ताल पेश किये . सितार एवं मशहूर तबला वादक कोलकाता के पंडित सपन भट्टाचार्जी के तबले के “साथ संगत” एवं “सवाल जवाब” के जादू ने श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया I संदीप बनर्जी ने सितार की तारों से खेलना शुरू किया तो वहां बैठा हर श्रोता अपनी स्थान से मानो बंध गया। उस पर तबले की संगत। फिर हर सम पर तालियों की गड़गड़ाहट।संस्था के द्वारा सभी कलाकारों को पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया .
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सबुज कल्याण संघ के सभी सक्रीय सदस्यों के सहयोग रहा .

