
जमशेदपुर।


शहर से करीबन 60 किलोमीटर दूर मुसाबनी बाजार में देर रात भीषण आग लग कई दुकाने जलकर राख हो गई।वही स्थानिय़ ग्रामीणो , सीआरपीएफ 193 के जवान एच सी एल और युसीएल की दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।
वही आग लगने की वजह का अभी तक पता नही चल सका है। वही इस आगजनी में लाखो रुपया की संपत्ती जल गई है।वही आग लगने की सुचना पर मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी मुसाबनी थाना प्रभारी और मुसाबनी में डीएसपी मौजूद है।
इस सबंध में स्थानिय ग्रामीण ने बताया कि चौकीदार के माध्यम से सुचना मिली कि बाजार मे आग लग गई है।जब तक हमलोग वहां पहुंचे तो आग विकराल रुप ले चुका था। इस आगजनी मे मुसाबानी बाजार का कोई भी दुकान नही बचा है। आग कैसे लगी ये भी बता पाना असंभव है।

