
जमशेदपुर।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त कराने के संकल्प को जमीनी स्तर पर मुकम्मल रूप से साकार करने की दिशा में उपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन के पदाधिकारी और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी सतत प्रयासरत हैं। जिले में जिन लोगों के घर में किन्हीं कारणों से शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया उसके लिए उपायुक्त द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पुनः हर घर का सर्वे कर जो लोग छूट गए थे उनकी सूची बनाकर अविलंब प्रतिवेदन विभाग को भेज दें। इस क्रम में आज उपायुक्त ने पेयजल एवं स्व्च्छता विभाग के पदाधिकारियों के साथ गहन विचार विर्मश किया। उपायुक्त द्वारा पदाधिकारी को सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से संपर्क कर बचे हुए लाभुकों की सूची बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त के दिशा निर्देशन में अधिकारियों एवं लोगों के संयुक्त प्रयास से पूरे जिले में 1,26,091शौचालयों का निर्माण किया गया है। प्रखण्डवार बहरागोड़ा प्रखण्ड में 16,188 शौचालय, चाकुलिया प्रखण्ड में 15,615, धालभूमगढ़ प्रखण्ड में 7106, डुमरीया में 8691 घाटशिला प्रखण्ड में 14137 शौचालय, गुड़ाबांदा प्रखण्ड में 4544, मुसाबनी प्रखण्ड में 7929, बोड़ाम प्रखण्ड में 4950, पटमदा में 4957 तथा पोटका प्रखण्ड में 15,692 शौचालय का निर्माण किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/रवि झा

