
, जमशेदपुर: मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्षगाँठ पर भारतीय जनता पार्टी अपने चिर-परिचित अंदाज में जनता के बीच सरकार के कार्यों की रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पाकुड़ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वर्चुअल रैली के माध्यम से दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने फेसबुक पेज से लाइव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में पार्टी के वरीय नेतागण मोदी सरकार की उपलब्धियाँ समेत राज्य में महागठबंधन सरकार की विफलता से जनता को अवगत करा रहे हैं। उपरोक्त जानकारी भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर दी।



