
जमशेदपुर : मध्य गदरा पंचायत के राहरगोडा निवासी निवासी सुकरमनी देवी के श्राद्ध कर्म में सामाजिक सेवा संघ की ओर से बुधवार को आर्थिक एवं सूखा राशन का सहयोग किया गया। सुकरमनी देवी हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। उनके इलाज में भी संघ की ओर से आर्थिक सहयोग किया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिला के निधन के बाद श्राद्ध भोज करने में परिवार असमर्थ था। जिसके बाद सामाजिक सेवा संघ ने मदद की। इस कार्य मे मोहन भगत, राजेश सामन्त, सोनू श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता हब्लू राखाल मुखी, शशि लोहरा आदि का सहयोग रहा।

